ज्ञानसंजीवनी

जगमग जगमग जोत जली है।
राम आरती होने लगी है ।।


भक्ति का दीपक प्रेम की बाती।
आरति संत करें दिन राती ।।
आनन्द की सरिता उभरी है।
जगमग जगमग जोत जली है ।।
कनक सिंहासन सिया समेता।
बैठहिं राम होई चित चेता ।।

www.gyansanjeevani.org
www.gyansanjeevani.org


वाम भाग में जनक लली है।
जगमग जगमग जोत जली है ।।
आरति हनुमत के मन भावे।
राम कथा नित शंकर गावे ।।
सन्तों की ये भीड़ लगी है।
जगमग जगमग जोत जली है ।।

www.gyansanjeevani.org
error: Content is protected !!