ज्ञानसंजीवनी

सिख धर्म के प्रथम गुरू, गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था गांव तलवंडी शेखपुर डिस्ट्रिक्ट पंजाब में।
कार्तिक पूर्णिमा को गुरु पर्व या गुरुपरब अथवा प्रकाश पर्व के नाम से बहुत ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा को प्रत्येक वर्ष गुरु नानक जयंती या गुरु नानक दिवस मनाया जाता है।
सिख धर्म की नींव रखने वाले गुरु नानक जी को उनके महान कार्यों के लिए याद किया जाता है।
गुरु नानक जी ने विश्व में सांप्रदायिक एकता, शांति, सच्चाई व सद्भावना के ज्ञान को बांटने का कार्य किया।
अपने उद्देश्य को पूरा करने और अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए इन्होंने घर छोड़ दिया था और एक सन्यासी का जीवन बिताया।
गुरु नानक जी अपने सिद्धांतों व नियम पर चलने वाले थे। इनका उद्देश्य बहुत सारे कमजोर लोगों की मदद करने का रहा।
अतः हम सबको गुरु नानक जी के जीवन से बहुत सारी शिक्षा लेनी चाहिए और उनके बताए रास्ते पर अवश्य चलना चाहिए।
गुरु नानक जयंती की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
..

-वंदना शर्मा जी

ज्ञानसंजीवनी
error: Content is protected !!