ज्ञानसंजीवनी

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव डालता है। नक्षत्र मंडल में राशियों के मध्य विचरण करने वाले ग्रह ऐसे में जब अप्रैल के महीने में एक दो नहीं बल्कि कुल पांच ग्रहों का गोचर होने वाले हैं तो आइये जानते हैं कि, इसका हमारे आपके जीवन पर क्या कुछ असर और प्रभाव देखने को मिल सकता है।साल 2021 के अप्रैल में सात दिनों (10 अप्रैल- 16 अप्रैल) के अंदर चार महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं। जाहिर है कि इन गोचरों का देश-दुनिया पर काफी प्रभाव पड़ने वाला है।
इस माह मंगल व राहु वृष में, शुक्र व सूर्य मीन राशि में, बुध कुम्भ में, गुरु व शनि मकर राशि में गोचर कर रहे है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 अप्रैल को सूर्य मीन से मेष में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे। माह के प्रथम दिन चन्द्रमा शुक्र प्रधान तुला राशि में रहेगा लेकिन चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस क्रम से गोचर होगा।
1 अप्रैल बुध का मीन राशि में गोचर।
6 अप्रैल बृहस्पति का कुंभ में गोचर।
10 अप्रैल को शुक्र मेष राशि में बदलता है।
14 अप्रैल को मिथुन राशि में मंगल का परिवर्तन।
14 अप्रैल सूर्य मेष राशि में परिवर्तन कर रहा है।
16 अप्रैल बुध का मेष राशि में गोचर।

जाने इस गोचर का कुछ राशियों पर प्रभाव

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी आपको अपने मन का परिणाम नहीं मिल पाएगा, जिससे आपको निराशा होगी। इसका असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा। सिर दर्द आपको परेशान कर सकता है लेकिन अप्रैल माह के अंत तक सूर्य का गोचर होने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी ये महीने मुश्किलों भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादा खर्च आपको दिक्कत दे सकता है।
सिंह राशि
अप्रैल के महीने में सिंह राशि के जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उनकी सेहत बिगड़ेगी। कहीं पर किसी तरह का निवेश ना करें, ये आपको दिक्कत दे सकता है। पैसों के लेन-देन से दूर रहें।
कन्या राशि
ये महीना कन्या राशि वालों के लिए खुशी और गम दोनों से भरा रहेगा। काम में अधिकता होगी। जो पढ़ाई लिखाई में ध्यान देते हैं, तो खान-पान में संयम बरते, तो ज्यादा अच्छा होगा।
मकर राशि
इस राशि से इस माह गुरु निकल जाएंगे, पर इनकी स्थिति वैसी ही रहेगी, जैसी पहले थी । आपके परिवार में मांगलिक कार्यों में चर्चा हो सकती है। इससे आपकी दिकक्तें बढ़ सकती है।

error: Content is protected !!