गुरूर्ब्रह्मा,गुरूर्विष्णु ,
गुरूर्देवो महेश्वरः।
गुरूर्साक्षात परम ब्रह्म,
तस्मै श्री गुरुवे नमः।।


ध्यान मूलं गुरुर्मूर्ति,
पूजा मूलं गुरूर्पदम्
मंत्र मूलं गुरूर्वाक्यम्
मोक्ष मूलं गुरुर्कृपा…

सुफल होगा जीवनम्

स्मरण गुरुवर का होगा जनम होगा सुफलतम
स्मरण हरिहर का होगा
मरण होगा सफलतम्
स्मरण भगवन का होगा जीवन होगा शुद्धतम्….

स्मरण बुद्धि से होगा
बुद्धि होगी सार्थकम्
स्मरण नयनों से होगा
दरश होगा मोहकम्
स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सफलतम्….

स्मरण जिव्हा से होगा
शब्द होंगे मधुरतम्
स्मरण शब्दों में होगा
कविता होगी महानतम्

स्मरण हरिहर का होगा जनम होगा सफलतम्

स्मरण वाणी से होगा
वाणी होगी शुद्धतम्
स्मरण कानों से होगा
श्रवण होगा सुंदरम्

स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सफलतम्….
स्मरण हरिहर का होगा जनम होगा सफलतम्

स्मरण हाथों से होगा
दान होगा शुद्धतम
स्मरण पैरों से होगा
तीर्थ होंगें धन्यतम्

स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सफलतम्

ज्ञानसंजीवनी

स्मरण ह्रदय से होगा
हृदय होगा आंनदतम्
स्मरण रोम-रोम में होगा
नाच उठे मन मयूरकम्
स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सफलतम्

स्मरण यदि तन से होगा
रूप होगा मोहकम्
स्मरण यदि मन से होगा

मनन होगा सार्थकम्
स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सफलतम्..

स्मरण कर्मों में होगा
कर्म होंगे​ सुफलतम्
स्मरण धर्मों में होगा
धर्म होंगे महानतम्

स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सुंदरम्…..

स्मरण ज्ञानी में होगा
ज्ञान होगा उच्चतम्
स्मरण ध्यानी को होगा
ध्यान होगा सार्थकम्

स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सफलतम्….

स्मरण जीवन में होगा
जीवन होगा दिव्यतम्
स्मरण मृत्यु में होगा
मृत्यु होगी सरलतम्

स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सफलतम्…..

स्मरण “सखी”-हर क्षण में होगा
धन्य हो फिर जीवनम्

स्मरण तुम सब को होगा
सृष्टि होगी शान्तितम्
स्मरण हरिहर का होगा जनम होगा सफलतम्

स्मरण भावों में होगा
दरश होगा शीघ्रतम्
स्मरण श्वासों में होगा

आवागमन से हो मुक्तम्
स्मरण गुरूवर का होगा जनम होगा सफलतम्
स्मरण हरिहर का होगा मरण होगा सफलतम्
स्मरण भगवन् का होगा पावन हो फिर जीवनम्.

विशेष—आपको मेरे ये भाव कैसे लगे,कृपया शब्द रूप में अपने भाव लिखेंगे और कोई और भी विस्तृत इस विषय में जानकारी देंगें तो बहुत खुशी होगी।

श्री परमात्मने नमः

कवियत्री एवं लेखिका सुमित्रा गुप्ता ‘सखी’

error: Content is protected !!